Saturday, 18 July 2020

अग्निशिखा काव्य मंच की 51वीं आभासी गोष्ठी 12.7.2020 को संपन्न - लगातार गोष्ठी में हजारों रचनाकारों को जोड़ रचा नया इतिहास

'किताब' और 'सावन' विषयों पर बरसी काव्य सुधा 
बेजोड़ इंडिया ब्लॉग के हेमन्त दास 'हिम'  थे विशिष्ट अतिथि 

( FB+ Bejod  -हर 12 घंटे पर देखिए / ब्लॉग में शामिल हों- यहाँ क्लिक कीजिए  / यहाँ कमेंट कीजिए



यूं तो इस तीन महीने से चल रहे लॉक डाउन (जिसका हम भी समर्थन करते हैं) ने सबको अस्त व्यस्त करके रख दिया है पर साहित्यकारों को यह मंच पर न जा पाने की वजह से काफी खल रहा था। एक बेहतर रचना को कोई बेहतर आदमी ही सराह सकता है और इस मामले में अपने साहित्यानुरागी मित्रों से बढ़कर भला कौन होंगे? इसलिए अग्निशिखा मंच ने अपनी आभासी गोष्ठी की मशाल जलाई और देखते देखते 51 गोष्ठियां कर एक इतिहास रच दिया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुझे भी विशिष्ट अतिथि बनने का अवसर मिला जिस हेतु मैं इस संस्था का आभार प्रकट करता हूँ।  विस्तृत रपट नीचे प्रस्तुत है।(-हेमन्त दास 'हिम')

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से पूरा विश्व प्रभावित हुआ है औऱ भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है यहां के लोग भी ४ महीनों से अधिक समय से घरों में कैद हैं जिससे हर तरह की सामाजिक गतिविधियां बंद हो गयी हैं। लोगों को सिर्फ़ औऱ सिर्फ़ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ही ज़रूरी कामों को करने की इजाज़त दी गयी है। ऐसे में लम्बे वक़्त से घरों में बंद लोग डिजिटल माध्यम से ही एक-दूसरे के संपर्क में हैं जो सुरक्षित और कारगर तरीका भी है। इस मुश्किल वक़्त में एक सराहनीय प्रयास किया है अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच मुंबई ने, जिसकी सरंक्षक अध्यक्ष हैं डॉ अलका पांडेय. इस कोरोना काल में अग्निशिखा मंच के द्वारा अभी तक कुल मिलाकर दिनांक 12.7.2020 को 51गोष्ठियों का समापन किया जा चुका है, जिसमें पहले तो 40 दिन लगातार हर रोज काव्य पाठ किया जाता रहा लेकिन बाद में लोकडाऊन ढीला पड़ने से इसको प्रत्येक रविवार को दो सत्रों में विभाजित कर दिया गया! अप्रैल से लेकर अभी तक 51 ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं जो अभी भी जारी है। अलका पांडेय ने साहित्यकारों के साथ-साथ युवा रचनाकारों को भी लोगों से जुड़ने का मौका दिया है। जिसका जीता जागता है हिमाचल प्रदेश के युवा शायर कवि लेखक चंदेल साहिब।

अग्निशिखा काव्य मंच सामाजिक ,साहित्यिक संस्था की संस्थापक और आयोजक अलका पांडेय हैं। अलका का मानना है कि हर किसी को अपनी काबलियत साबित करने का मौका देना चाहिए जो उन्होंने अग्निशिखा मंच के द्वारा देश ही नहीं अपितु विदेशों में रह रहे भारतीयों को भी प्रदान किया।

आज का कार्यक्रम दो कारणों से सबसे हट कर, भव्य औऱ शानदार रहा, एक तो आज अग्निशिखा परिवार ने अपने 51 गोष्ठी कार्यक्रम पूरे किए जो कि हमारे हिंदू शास्त्रों के अनुसार भी बहुत बढ़िया व शुभता का अंक मन जाता है।
और दूसरा कारण आज के मुख्यातिथि थे!
मुख्य अतिथि -
1) हरि वाणी  - कानपुर (वरिष्ठ साहित्यकार)
विशिष्ठ अतिथि -
२)  हेमंत दास हिम - मुम्बई ( सम्पादक बेजोड़ इंडिया )
३)  आशा जाकड ( साहित्यकार ) इंदौर
कार्यक्रम अंध्यक्ष -
पी एल शर्मा ( सम्पादक )
( अमृत राजस्थान )

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच का 51वां ऑनलाइन कवि सम्मेलन भव्य उत्तम रहा! इस काव्य गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन संस्था की अध्यक्षा डॉ अलका पांडेय साथ में उनके अनुज चंदेल साहिब के द्वारा किया गया। मंच का संचालन अत्यंत प्रभावकारी और स्मरणीय रहा.

कार्यक्रम दो शत्रों में किया गया! पहले शत्र में संचालनकर्ता की भूमिका को मिलकर निभाया मुंबई से अलका पांडेय, हिमाचल के शायर चंदेल साहिब (विक्की चंदेल)  औऱ मधुर आवाज की धनी प्रतिभा पराशर ने.

आज के मुख्य अतिथिगण -
 हरि वाणी जी - कानपुर (वरिष्ठ साहित्यकार)
विशिष्ठ अतिथि-
२) हेमंत दास हिम - मुम्बई ( सम्पादक बेजोड़ इंडिया )
पी एल शर्मा:-अमृत राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार,  आशा जाकड़  और सुनील मिश्रा एक्टर राइटर छतीसगढ़ ने काव्य पाठ के मंच की शान को चार चांद और लगा दिए.

दूसरे शत्र को संभाला अलका , जनार्दन शर्मा, सुरेंद्र कुमार शर्मा, शोभा रानी तिवारी  ने, सह संयोजक की भूमिका कवि आनन्द जैन अकेला  ने निभाई.

निर्णायक का दायित्व -
डॉ अरविंद जी ने बहुत खूबसूरती से निभाया, आभार का कार्य सफल हुआ संजय कुमार आदर्श मालवी केशव के मुख से औऱ *सरस्वती वंदना* की आशा जाकड़ व चंदेल साहिब हिमाचल प्रदेश से।

अलका पांडेय ने लिखा -
कभी प्यार से हंसाती
है किताबे
कभी दर्द से रुलाती
है किताबे कभी खौफ
से डराती है किताबे
कभी अनबुझी पहेली सी उलझाती है किताबे
हाँ हाँ किताबे

चंदेल साहिब ने फ़रमाया -

खुली क़िताब की तरह सँजो रखा है अपने दिल को साहिब
वही टूटे ख़ाब अधूरे जज़्बात औऱ पुराने ख़्यालात
इन्तेजार है उस वक़्त का जब- दोनों को मिलाएगी क़ायनात

 श्रीहरि वाणी -
“पन्ने पन्ने बिखर गये “
     अक्षर भी सब मौन रहे
      पीड़ा की सीमा से आगे
     कैसी पीड़ा, कौन सहे
अनहद में गीतों को रच देंं, ऐसे छन्द सवैया हों..
मैं पिंजरे का पँछी बेबस, तुम आजाद चिरैया हों...

हेमन्त दास 'हिम' -
बूढ़ों को गर्मी से राहत और जवां मन में हिलोर
बरखा से पनपी लहरों में युगल विवश रहा है।
लाख मुसीबत रहने पर भी सावन है तुष्टि का नाम
चाहे आलिंगन मिल रहा या विरह डंस रहा है

आशा जाकड़़ -
रिमझिम  मेंहा बरसे अपने आंगन में बारिश की हम धूम मचावे सावन में
पेड़ों पर हम झूला डालें सखियों संग संग झूलेंगे
ऊंचे ऊंचे पैग बढ़ाकर कर गीतों के स्वर गूंजेगे
खुशियों के हम मृदंग बजावे उपवन में

श्रीमती अनिता शरद झा  रायपुर छत्तीसगढ़ -
साँवरिया आये नहि 
नैहर की रीत मोहें भायें नहीं
सैंया संग लागी हैं नज़रिया
सावन में बरसी बदरिया रे
साँवरिया आये नहीं
बह गई हैं सारी कजरिया रे
सवरियाँ आयें नहि

सुनीता चौहान हिमाचल प्रदेश -
बारिश की झमाझम बरसती बूंदे,
विरहा की अग्नि में घी का काम करती।
ऐसे में दीदार हो सजन तेरा तो,
मेरी अंतरात्मा भी भव सागर तरती।

  मधु वैष्णव "मान्या",जोधपुर राजस्थान
माह सावन ,
महक रस धार,
  छठा निराली।

रानी नारंग जोधपुर राजस्थान -
पहला अक्षर जब पढ़ना  सीखा तो शब्दों से पहचान हुई
और शब्दों को जब गढ़ना सीखा तो किताबें मित्र हमारी खास हुई।  

डा. महताब अहमद आज़ाद उत्तर प्रदेश -
सावन जब भी आता है!
तंहाई का एहसास कराता है!!
लौट आ रूठ के जाने वाले!
अकेला पन बहुत सताता है!!

कवि आनंद जैन अकेला कटनी मध्यप्रदेश -
सतरंगी वसुंधरा पर, फैली मोहक हरियाली है।
बहार श्रावणी व्याप्त हर तरफ, लगती छटा निराली है।

शोभारानी - तिवारी -
सावन आयो ये हो सावन आयो ये
उमड़ घुमड़ कर आई बदरिया
आसमान में छाए बदरिया
छम छम छम छम बिजुरिया चमके
तन मन को हर्षाए बदरिया

 अश्मजा प्रियदर्शिनी पटना बिहार
आयो सावन मैं बांट निहारु।
आयो सावन मै बांट निहारु।
अमुवा की डाली पे झूला पड़गए।
राधा झूले कन्हैया झूला रए।

वंदना शर्मा बिंदु देवास -
ये रिमझिम झिमझिम रस बरसाता
बन जाता उत्सव है।

शकुंतला (पावनी ), चंडीगढ़ -
वो कौन थी

कांता अग्रवाल -
आकर मेरे सिरहाने
करने लगी मुझसे बात
मेरी किताब...

जनार्दन शर्मा -
चहु और प्रकृति बारीश की बूंदो के सामिप्य से मुस्काई,
सावन कि ऋतु आई,,,,,
कड़कती बिजली, और तेज बारिशो की फूहारो से ठंडी हवा आई घूम के,
 आया सावन झूम के

प्रतिभागी थे -
1) मंजुला वर्मा हिमाचल प्रदेश
2)अंकिता सिन्हा जमशेदपुर
3) सुनीता चौहान हिमाचल प्रदेश
4)सुनीता अग्रवाल इंदौर मध्यप्रदेश
5)द्रोपती साहू सरसिज छत्तीसगढ
6)ज्ञानेश कुमार मिश्रा
7) गुरिंदर गिल मलेशिया
8) मधु वैष्णव जोधपुर
9) शोभा किरण,जमशेदपुर
10) इन्द्राणी साहू साँची छत्तीसगढ़
11)शेखर राम कृष्ण तिवारी
12) वैष्णो खत्री वेदिका
13)सुषमा शुक्ला इंदौर
14) शकुंतला (पावनी )
राज्य चंडीगढ़।
15) शुभा शुक्ला निशा
रायपुर छ्तीसगढ़
16)शोभा रानी तिवारी
17)दिनेश शर्मा
18)ज्योति जलज
19) सीमा दूबे साँझ
20)"पद्माक्षी शुक्ल, पुणे,
21) रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, नवी मुंबई,
22) ओमप्रकाश पांडेय, खारघर नवि मुंबई
23) रागिनी मित्तल कटनी
24) अश्मजा प्रियदर्शिनी पटना
25)आनंद जैन अकेला कटनी
26) संजय मालवी आदर्श
27) प्रतिभा कुमारी पराशर
28)ऐश्वर्य जोशी कापरे
29) विजया बाली
30)चंदेल साहिब बिलासपुर
31) सुनील दत्त मिश्रा एक्टर डायरेक्टर छतीसगढ़
31)कान्ता अग्रवाल गुवाहाटी
32) डॉ. दविंदर कौर होरा,
33)रानी नारंग जी,
34) मुन्नी गर्ग
35) डॉ संगीता पाल कच्छ गुजरात   
36)हीरा सिंह कौशल हिमाचल प्रदेश
37)माधवी अग्रवाल आगरा
38) डॉ पुष्पा गुप्ता मुजफ्फरपुर बिहार
39) डा. महताब अहमद आज़ाद
उत्तर प्रदेश
40) अलका पांडेय मुंबई
41)रजनी अग्रवाल जोधपुर
42) चन्दा डांगी
43) उपेंद्र अजनबी गाजीपुर उत्तर प्रदेश
44) प्रेरणा सेन्द्रे
45) अवतार कौंडल
46) ममता तिवारी इंदौर
47) छगनराज राव "दीप" जोधपुर
48) दीपा परिहार "दीप्ति" जोधपुर
49)ज्योति भाष्कर ज्योतिर्गमय (बिहार)
50) स्मिता धीरसरिया  . बारपेटा रोड
51)पदमा ओजेंद्र तिवारी मध्य प्रदेश
52)डॉ रश्मि शुक्ला प्रयागराज
53) रविशंकर कोलते
54)सावित्री तिवारी दमोह
55)नीलम पांडेय गोरखपुर
56)मीना गोपाल त्रिपाठी
57)डॉ साधना तोमर बागपत
58)मीना कुमारी परिहार पटना
59) जनार्दन शर्मा आशूकवि
60)गीता पांडेय "बेबी" जबलपुर
61) वंदना शर्मा बिंदु देवास
62)डॉ लीला दीवान
63)रेखा पांडे
64) गोवर्धन लाल बघेल छतीसगढ़
65) डॉ राम स्वरुप साहू कल्याण
66)भरत नायक "बाबूजी"
लोहरसिंह, रायगढ़ (छ.ग.)
67) गरिमा लखनऊ
68)प्रिया उदयन, केरला
69) मीरा भार्गव सुदर्शना कटनी मध्यप्रदेश
70) सुरेन्द्र हरडे कवि नागपुर
71) आशा जाकड़ जी
72) मनीष कुमार सिंह गाजीपुर उत्तर प्रदेश
73) अनिता मंदिलवार सपना
74) डॉ नेहा इलाहाबादी दिल्ली
75) डाॅ0 उषा पाण्डेय
कोलकाता
76) वंदना श्रीवास्तव
77) अनिता शरद झा
78) डां अंजुल कंसल- इंदौर
79) अर्चना पाठक निरंतर
अम्बिकापुर
80)डॉ गुलाब चंद पटेल, गांधी नगर
81) कल्पना भदौरिया नाम
"प्रतिभा कुमारी पराशर"
82) विजयकांत द्विवेदी
83) निहारिका झा खैरागढ़
"84) डॉ अलका पांडेय मुंबई"
"85) चंदेल साहिब" बिलासपुर हि. प्र.
86) श्री हरि वाणी - कानपुर
87) श्री हेमंत दास हिम - मुम्बई
88) आशा जाकड - इंदौर
89) पी एल शर्मा जी - राजस्थान
90) अश्विन पाण्डेय

मंच की उत्कृष्टता इसी बात से जानी जा सकती है कि यहाँ कोई भी बड़ा या छोटा नहीं सब एक बराबर है, सब एक दूसरे को सहयोग करते प्रेरित करते मार्गदर्शन करते एवं सब ने एक दूसरे को सुना व सराहा, निर्णायकों ने शपष्ट टिप्पणी दी सबको बहुत कुछ सीखने को भी मिला!
अभी तक 51) वें कवि सम्मेलन तक 4600/से ज्यादा कवियों ने कविता पाठ कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है! 'किताब' / 'सावन'  जो इस बार के विषय थे उन पर खूब रंग जमा। सब ने एक दूसरे को सराहा और कई कवियों ने  अपने काव्य पाठ से सभी को मंत्रमुग्ध किया। इसमें पूरे भारत औऱ विदेश में रह रहे भाई बहनों को भी एक पटल पर लाकर रखा। इतने लंबे अरसे से इस मंच ने एक परिवार की भांति सब को साथ जोड़े रखा तो इसका सारा का सारा श्रेय अग्निशिखा मंच को जाता है। तो इसलिए इस मंच की गरिमा औऱ शोभा बढ़ाने हेतू एक रचना कविता पाठ इसके नाम पर रखा गया, सभी रचनाकारों का यही मानना है की 51 वें कवि सम्मेलन तक के इतिहास में यह विषय सबसे उत्तम विषय रहा!

अगला आयोजन १९/७/२०२०का सम्मान समारोह होगा ।उसके बाद महिने में एक होगा क्योकि अब लाकडाऊन बहुत जगहों पर ढीला हो गया है ।
,,,,,

रपट की लेखिका - डॉ अलका पाण्डेय 
पता - मुम्बई
परिचय - अध्यक्षा, अग्निशिखा काव्य मंच 
रपट की लेखिका का ईमेल आईडी - alkapandey74@gmail.com
 प्रतिक्रिया हेतु इस ब्लॉग का ईमेल आईडी - editorbejodidia@gmail.com

राजेश झरपुरे के कविता संग्रह "कुछ इस तरह" की अस्मुरारी नंदन मिश्र द्वारा समीक्षा

प्रार्थनाओं के बेअसर होने के बाद की बेचैनी 

( FB+ Bejod  -हर 12 घंटे पर देखिए / ब्लॉग में शामिल हों- यहाँ क्लिक कीजिए  / यहाँ कमेंट कीजिए


*आज फिर स्कूल में
एक बच्चे की लाश मिली- वाशरूम में
स्कूल के ही
किसी बच्चे ने गला रेत दिया उसका।
*एतबार नहीं होता
पर करना पड़ा
सारे तथ्य और सबूत
बच्चे के खिलाफ़ थे।
*अब सवाल यह नहीं
कि बच्चा स्कूल में
चाकू कहाँ से लाया...?
*हैरानी तो इस बात पर है
कि इस तरह अनिष्ट के लिए
जितनी घृणा और प्रचंडता की
ज़रूरत होती है
वह कहाँ से लाया - बच्चा...?
&बच्चे के बस्ते के
किसी कोने में
नफ़रत का बीज तो नहीं पल रहा?

कवि-कथाकार राजेश झरपुरे की यह विचलित कर देने वाली कविता उनके नये काव्य-संग्रह 'कुछ इस तरह' में संकलित है।राजेश झरपुरे के इस संग्रह की कविताओं में एक बेचैनी और कसमसाहट है, जो प्रार्थनाओं के बेअसर होने के बाद पैदा होती है।

संग्रह की कविताओं में एक भाव सबलता से आता है कि अपनी दुर्गति के पीछे कुछ अपनी कमज़ोरी भी होती है। हमारे पास एक दूसरी राह पर चलने का विकल्प भी साथ-साथ होता है, भले ही वह बहुत जोखिम का हो। इसलिए मानो वे दो उँगलियों में से एक पकड़ने के लिए देते हैं; अब आप ही चुनिए-
"आप सिर बचाना चाहते हैं
या टोपी?"
इस संग्रह में ऐसा आम आदमी है, जो जीवन भर एक आकाश-कुसुम के फेर में मानो बढ़ा चला जाता है। उसका हर कदम एक अलक्ष्य उम्मीद पर बढ़ रहा होता है, किंतु उसका हासिल तमाम तरह की ठोकरें ही होती हैं। नौकरी, शादी, बच्चे, जिम्मेदारी फिर रिटायरमेंट; और अंततः-
"ता-उम्र दुःखों के बीच गुज़ार देने के बाद
सुखी हो‌ जाने
मुक्त हो जाने से डर जाता है
वह रिटायर होता आदमी।"

इसमें अनेक कविताएँ हैं, जो पचास पार के वय को‌ अलग-अलग संदर्भों में देखती हैं। पचास पार की‌ नौकरी, पचास पार की गृहस्थी, पचास पार का प्रेम, फिर साठ तक आते-आते रिटायरमेंट की प्रक्रिया, फिर रिटायरमेंट के बाद का उपेक्षित जीवन। अपने ही बनाये घर के बाहर वे पति-पत्नी बैठे रहते हैं, जैसे घर के बाहर लिख देते हैं- शुभ और लाभ। बस इनके जीवन का शुभ-लाभ अलभ्य ही रह जाता है।

राजेश झरपुरे ने अपने आस-पास को प्रामाणिकता से कविता में ढालने का काम किया है। खनिक जीवन, उनकी मेहनत, संघर्ष, दुर्घटना और मौत पर लिखी कविताएँ एक परिदृश्य रचती हैं। यद्यपि इनमें बिंबों और कहन का दुहराव भी है, तथापि ऐसे उपेक्षित खनिक मज़दूरों को कविता में नायकत्व देना अच्छा भी लगता है। नेमीचंद उईके, रामप्रसाद, रविशंकर, राजेश कनोजे, रफ़ीक जैसे जीते-जागते और मरते हुए लोग हैं, जो अंधेरे को खदेड़ने के प्रयास में लगे रहे और अपना बलिदान करते रहे। इन कविताओं में लेखक का कथाकार भी बोलता प्रतीत होता है। इनमें पात्र हैं, चरित्र हैं, चरित्रों का विकास है, छोटे-छोटे डिटेल्स हैं और सीधी-सादी भाषा है। इनके द्वारा कविता बुनी जाती है। कविताओं पर परिवेशगत ईमानदारी की छाप है।

व्यक्तिगत भावनाओं के प्रति भी उसी ईमानदारी को देखा जा सकता है। पचास पार प्रेम करता कवि कहता है-
"मैं समझ नहीं पाता
उम्र के इस ठौर पर
ऐसा क्यों हो रहा मेरे साथ?
*क्या कल तक
बंधन में था मेरा प्रेम?"

संबंधों पर कविता लिखते हुए आदमी अक्सर भावुकता और आदर्शवादिता का शिकार हो जाता है। झरपुरे जी ने इसे पूरी तरह से तोड़ा है। अभी फादर्स डे पर ममता सिंह ने सवाल किया था कि सब के पिता इतने अच्छे-अच्छे ही हैं, तो समाज में सामान्य रूप से दिखने वाले पुरुष कहाँ से आ गये?
इस संग्रह की 'पिता तुम ईश्वर हो' शीर्षक कविता पूरी विद्रूपता से उसका जवाब प्रस्तुत करती है:-
"वैसे भी तुम
कभी पिता थे ही नहीं
तुम तो
माँ का
माँस नोचने वाले
एक आदमख़ोर भेड़िया थे
और हम सब भाई
तुम्हारे .....।"
'आमुख' में मोहन कुमार डहेरिया ने इस कविता पर टिप्पणी की है- "यहाँ उनकी‌ कलम नश्तर से भी ज़्यादा निर्मम और क्रूर होकर तथाकथित सामाजिक ताने-बाने की चीड़-फाड़ करती है। बड़ी होती असंवेदनशील नयी पीढ़ी के लिए यह कविता एक बेहतरीन सामाजिक दस्तावेज़ मानी जा सकती है।"

इसी तरह 'छोटी बहन' कविता में मारे जाने के तमाम प्रयासों के बाद भी जन्मी तीसरी बेटी कहती है-
"अच्छा हुआ मेरी जगह
उस कोख से
नहीं‌ जन्मा कोई लड़का
वरन् ज़्यादा उपेक्षित होतीं वे।"
तमाम उपेक्षाओं को सहती यह बेटी मानो अपने ही माता-पिता को शाप देती है कि तुम निपूते ही रहो।

संग्रह एक मिला-जुला असर पैदा करता है, जिसमें यथार्थ को नंगा देखने की अकुलाहट, बेचैनी, मजबूरी और विरोध है।
............
पुस्तक – कुछ इस तरह (कविता संग्रह)
कवि - राजेश झरपुरे ( मो.न. 9425837377 )
प्रकाशक – रश्मि प्रकाशन , लखनऊ
सहयोग राशि – 175 रूपये
समीक्षक - अस्मुरारी नंदन मिश्र 
समीक्षक का ईमेल आईडी -  asmuraribhu@gmail.com
प्रतिक्रिया हेतु इस ब्लॉग का ईमेल आईडी - editorbejodindia@gmail.com


समीक्षक - अस्मुरारी नंदन मिश्र 

Friday, 17 July 2020

अवसर साहित्यधर्मी पत्रिका के पेज पर कथाकार सिद्धेश्वर द्वारा कहानियों का पाठ 12.7.2020 को सम्पन्न

आज के जीवन की समस्याओं को दर्शाती कहानियाँ 

( FB+ Bejod  -हर 12 घंटे पर देखिए / ब्लॉग में शामिल हों- यहाँ क्लिक कीजिए  / यहाँ कमेंट कीजिए






(सिद्धेश्वर बहुमूखी प्रतिभा के धनी हैं।   वे न सिर्फ रेखाचित्रों के राष्ट्रीय स्तर के कलाकार हैं बल्कि पूरे बिहार के जाने-माने कहानीकार, लघुकथाकार, कवि और सबसे बढ़्कर नई उभरती प्रतिभाओं के साथ-साथ स्थापित साहित्यिक प्रतिभाओं को एक मंच पर लाकर साहित्यिक गतिविधियों को तीव्र रखनेवले एक अनोखे संयोजक हैं। इनमें जो साहित्यिक ऊर्जा है वह सेवानिवृति के बाद कम लोगों में होती है।  यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि नि:स्वार्थ भाव से सहित्य की विशुद्ध साधना में जुटा यह व्यक्ति अपने-आप में एक संस्था है जिससे पूरा साहित्यकार समुदाय लाभांवित ही नहीं होता वरन एक आश्वस्ति भी पाता है कि उसके लिए एक मंच तो कम से कम क्रियाशील है ही।  अभी हाल ही में उनके एकल कहानी-पाठ का आभासी कार्यक्रम हुआ जिसकी रपट प्रस्तुत हैं।  - हेमन्त दास 'हिम')

12/07/2020 "अवसर साहित्यधर्मी पत्रिका" के फेसबुक पेज पर, भारतीय युवा साहित्यकार परिषद के तत्वावधान में आयोजित एकल पाठ के तहत, आज चर्चित कवि-कथाकार सिद्धेश्वर ने अपनी दो कहानियो, "घरोंदा" और "दूल्हा बाजार"का लाइव पाठ किया। 

गोष्ठी के मुख्य अतिथि चर्चित कवि और अनुगूंज के संपादक लवलेश दत्त (बरेली) ने कहा कि - "सिद्धेश्वर की दोनों कहानियाँ सामयिक और अर्थपूर्ण है। पहली कहानी 'घरौंदा' में किराएदारों की स्थिति का बहुत मार्मिक चित्रण किया गया है। वहीं दूसरी कहानी 'दूल्हा बाजार' में, एक अधिक आयु की लड़की की मनोदशा और उसके अतीत में उसके साथ हुए छल का बहुत ही मर्मस्पर्शी चित्रण किया गया है। उनकी  अपनी दोनों कहानियों में  संवेदना और मनोविज्ञान को बखूबी अभिव्यक्ति प्रदान की गई है। सच पूछिए तो जीवन की तल्ख हकीकत को बयां करती है सिद्धेश्वर की कहानियां।"

गोष्ठी के मुख्य वक्ता युवा साहित्यकार विजयानंद विजय (मुजफ्फरपुर) ने विस्तार से कहा कि - " एकल कहानी पाठ में कथाकार सिदेश्वर द्वारा दो कहानियों - घरौंदा और" दुल्हा बाजार" का पाठ किया गया।कहानी " घरौंदा " किराए के मकान में रहने वाले एक परिवार द्वारा भोगी जा रही कठिनाईयों, परेशानियों, दुश्वारियों और मुश्किलों की यथार्थ बयानी है, जहाँ किराएदार आए दिन अपने मकान मालिक द्वारा की जा रही ज्यादतियों और बदतमीजियों का शिकार होता रहता है।. 

अंततः प्रताड़ित होकर, कष्ट से मुक्ति पाने के लिए वह मकान छोड़ देता है। यह कथा बताती है कि सच्चा सुख और आनंद अपने ही घर में है। वहीं जीवन का सच्चा सुकून है।

"दुल्हा बाजार " समाज में व्याप्त दहेज प्रथा की त्रासद स्थिति का मनोवैज्ञानिक निरूपण है, जहाँ दहेज लोभियों ने विवाह को एक व्यापार बना दिया है।यह विपरीत परिस्थितियों में नायिका किरण के जीवट, साहस, दृढ़ निश्चय और जिजीविषा की जीवंत कहानी भी है, जो समाज में विवाह नामक संस्था के विद्रूप चेहरे को दिखाती है। यह कथा इतनी रोचक है कि जहाँ यह समाप्त होती है, वहाँ से युवतियों के लिए एक नयी शुरूआत की संभावना और संकेत छोड़ जाती है।

इस आनलाइन कथा संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि कथाकार,फिल्म अभिनेत्री डाॅ सविता मिश्रा मागधी ने कहा कि - "सिद्धेश्वर की दोनों कहानी हमारे समाज का प्रतिबिंब है। पहली कहानी "घरौंदा" के माध्यम से उन्होंने किरदार के दर्द को उकेरा है। कहानी के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया है कि माँ-बाप के स्वभावानुसार उनके बच्चे प्रतिछाया बन जाते हैं। अच्छे माँ-बाप के बच्चे बचपन में ही धीर गंभीर और लड़ाकू प्रवृत्ति के अभिभावकों के बच्चे बचपन से ही लंपट।

वहीं दूसरी कहानी "दूल्हा बाजार " में दहेज के साथ बड़ी उम्र की अनब्याही लड़कियों का दर्द बड़ी शिद्दत से उकेरा है सिद्धेश्वर ने। । किरण के जीवन में तीन लड़के आते हैं जिनसे उसका विवाह बस तय होता है, पहला डॉक्टर जिसका परिवार चार साल बाद दहेज बढ़ा देता है। दूसरा ऑनलाइन वाला जो प्रत्यक्ष देख बड़ी उम्र होने के कारण शादी से इंकार करता  है। तीसरा निठल्ला जिसके कारण उसकी नौकरी और घर से हाथ धोने की नौबत आ जाती है। मेरे अनुसार किरण को शादी से इंकार कर अपने अस्तित्व को बचाना चाहिए।  कहानी एक नई सोच को जन्म देती है। "
....

प्रस्तुति : बीना गुप्ता
परिचय - सह-संयोजक,/भारतीय युवा साहित्यकार परिषद  (पटना) 
मो: 9234760365


Saturday, 11 July 2020

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच के ऑनलाइन 50वाँ कवि सम्मेलन मुंबई 5.7.2020 को संपन्न

कवि सम्मेलनों का अपना अर्धशतक पूरा होने पर "अग्निश्खा परिवार" शीर्षक पर आयोजित था यह.
सभी  कवियों ने आयोजक संस्था के प्रति भावोद्गार प्रकट किया.

( FB+ Bejod  -हर 12 घंटे पर देखिए / ब्लॉग में शामिल हों- यहाँ क्लिक कीजिए  / यहाँ कमेंट कीजिए



अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच  का 50वां ऑनलाइन कवि सम्मेलन बड़े ही हर्षोउल्लास से आज सम्पन्न हुआ! इस काव्य गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन संस्था की अध्यक्षा डॉ. अलका पांडेय द्वारा किया गया। मंच का संचालन दो सत्रो में किया गया! पहले सत्र में संचालनकर्ता की भूमिका अदा की अग्निशिखा की नींवधार अलका पांडेय जी,शायर कवि लेखक चंदेल साहिब (विक्की चंदेल), औऱ मधुर आवाज की धनी प्रतिभा पराशर जी,

इस सफल कार्यक्रम का श्रेय उन सभी 95 प्रतिभागियों को जाता है जिन्होंने एक से बढ़कर एक रचनाएं विषय “अग्निशिखा परिवार” “पर प्रेषित कीं  औऱ अग्निशिखा परिवार की गरिमा में चार चांद लगा दिए। साथ ही सफलता में महत्वपूर्ण योगदान अतिथियों विनय शर्मा  औऱ आशा जाकड़  और सुनील दत्त शर्मा  को,

दूसरे शत्र को संभाला अलका, चन्देल साहिब, जनार्दन शर्मा, सुरेंद्र कुमार शर्मा, शोभा रानी तिवारी  ने, सह संयोजक की भूमिका कवि आनन्द जैन अकेला  ने निभाई!
निर्णायक का कार्यभार डॉ अरविंद जी ने निभाया, आभार ज्ञापन संजय मालवी जी ने किया औऱ  सरस्वती वंदना की चंदेल साहिब हिमाचल से व डॉ रामस्वरूप साहू जी ने।

अलका पांडेय लिखती हैं -
कि चार महीने रोज़ मिलना बातें करना
एक विशेष लगाव आपस में हो गया है!

चंदेल साहिब लिखते हैं:-
सुना है जन्नत सा ख़ूबसूरत, औऱ कुछ भी नहीं होता साहिब
अग़र ये बात सच है चंदेल, तो अग्निशिखा को जन्नत लिखता हूँ

कवि आनंद जैन "अकेला" कटनी मध्यप्रदेश -
चमके है धूमकेतु सा यह, अग्नि शिखा परिवार।
निर्भीक पटल से जुड़े, दुनिया के कलमकार।।

शेखर रामकृष्ण तिवारी -
अग्नि शिखा है ऐसा  परिवार
बिखरी हुई प्रतिभाओ को देता सम्मान
बराबर सब को मिलता यहाँ प्यार 
सिख,इसाई,हिंदू हो चाहे मुसलमान!

डा. महताब अहमद आजाद -
मैं, जिस परिवार का हिस्सा हूं,
अभी थोड़ा बच्चा हूं,दिखने में
मैं बड़ा हूं सही,पर दिल का
बहुत कच्चा हूं।

समुन्द्र सिंह औरंगाबाद -
अग्नी शिखा के मंच में
बहती है काव्य धारा।
बसते है कई यहां पे
हिन्दुस्तां हमारा।।

गोवर्धन लाल बघेल,  टेढी़नारा जिला महासमुं (छत्तीसगढ़)
भाता अग्निशिखा हमें, देता अनुपम नेह।
लॉकडाउन शुरू हुआ, सम्मेलन का मेह।।
सम्मेलन का मेह, काव्य रस धारा बहती।
अलका दी की सोच ,सदा उत्तम है रहती ।।
कर अर्चना प्रणाम ,वार रवि का है आता।
विषय सृजन बेजोड़, मधुर स्वर सबका भाता।।

अर्चना पाठक अम्बिकापुर -
आपकर,साहित्य भारत बन गया,

शोभारानी -
सभी रहते हैं सम भाव से,
मिलता सबको बराबर प्यार।

द्रोपती साहू "सरसिज"महासमुन्द, (छत्तीसगढ़ )
आओ नदी बन जाते हैं कविता की धार लिए 
और मिले अग्निशिखा के सागर में अनुपम प्यार लिए ....

राजेश कुमार बंजारे, भाटापारा मोहभट्ठा (छ.ग.) -
आज मैं अग्निशिखा मंच के सभी साथियों का,
दिल की गहराइयों से सम्मान करती हूँ।
प्रभावशाली प्रतिभा और व्यक्तित्व के धनी,
मैं आप सभी को कोटी-कोटी प्रणाम करती हूँ।।

सुनीता चौहान हिमाचल प्रदेश 
आगमन खुशियों की जीवन में मिल गई
अग्नि शिखा साहित्यिक कृति मे घुल गई
अब मंजिलों की कतारें कदमों मे उतरते
जीवनमे भी उम्मीद शिखर फुल खिल गई

अंकिता सिन्हा जमशेदपुर झारखंड
कवियित्री की पहचान दिलाई हृदय को किया सुनहरा अग्नि शिखा ने प्रज्ज्वलित किया कविताओं का दिया
चन्दा डांगी आदित्य सीमेंट चित्तौड़गढ़

जनार्दन शर्मा (आशुकवि इंदौर मध्यप्रदेश) -
हर कोई इस अचानक से हुये लाक डाउन से हैरान परेशान सा था।
क्या करे,कब करे,कैसे करे,हर घर का यहीं फसाना था।
पर अचानक एक दिन हम लेखको के घरो पर दस्तक हो ग,ई।
मानो सामने आके साक्षात अग्निशिखा खड़ी हो गई।
फिर क्या था उस अग्निशिखा ने सब को एक मार्ग दिखाया।
जोड़ के देश के साहित्यकारों को अपना एक परिवार बनाया।

शोभा किरण, जमशेदपुर /झारखंड -
भिन्न भिन्न भाषा और शैली,
पर कानों में मिश्री घोली,
कभी चुटीले हैं अंदाज,तो
कभी कर लेते हंसी ठिठोली
मंच से जुड कर मुझे भी ,
खुशियां मिली है अपरंपार ,
ये है अपना अग्निशिखा परिवार।

ज्ञानेश कुमार मिश्र, अजमेर -
जग में यूँ होता रहे, स्वप्न मेरा साकार,
सदा कारवाँ ही बढ़े अग्निशिखा परिवार,
अग्निशिखा परिवार, घर करे तरक्की,
सुंदर बने योजना, जैसे झील है नक्की,
सुन कुमार व्यवहार उचित हो, न होगी विपदा,
लिखते रहे अनवरत, रचना सुंदर सदा ।

इस कार्यक्रम के प्रतिभागी थे -
1) शकुंतला पावनी - चंडीगढ़
2) अंकिता सिन्हा जमशेदपुर
3) गुरिंदर गिल मलेशिया
4)रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, मुंबई
5) डॉ ज्योत्सना सिंह
6) मंजुला वर्मा, हिमाचल प्रदेश
7) डाॅ0 उषा पाण्डेय, कोलकाता
😎 ओमप्रकाश पांडेय नवी मुंबई
9)राजेश कुमार बंजारे भाटापारा
10)ऐश्वर्य जोशी कापरे
11) डॉ पुष्पा गुप्ता मुजफ्फरपुर बिहार
12 सीमा दूबे साँझ
13) रमेश चंद्र शर्मा देवास
14) कवि आनन्द जैन अकेला कटनी
15)छगनराज राव 'दीप'
16)दीपा परिहार'दीप्ति'
17)पदमा ओजेंद्र तिवारी दमोह मध्य प्रदेश
18) डा अँजुल कँसल"कनुप्रिया"इंदौर
19)इन्द्राणी साहू "साँची"- भाटापारा
20) सुनीता चौहान हिमाचल प्रदेश
21) शोभा रानी तिवारी
22)दिनेश शर्मा
23)ज्योति जलज
24)सुनीता अग्रवाल इंदौर मध्यप्रदेश
25)द्रोपती साहू सरसिज छत्तीसगढ़
26) रानी नारंग
27)मुन्नी गर्ग
28)डॉक्टर दविंदर कौर होरा
29) मधु तिवारी
30)गीता पांडेय "बेबी "जबलपुर
31)गोवर्धन लाल बघेल
टेढी़नारा छत्तीसगढ़
32) सुषमा शुक्ला इंदौर मध्य प्रदेश
33) उपेंद्र अजनबी गाजीपुर उत्तर प्रदेश
34) शेखर रामकृष्ण तिवारी
35) डॉ रश्मि शुक्ला प्रयागराज
36)डा. साधना तोमर (बागपत) यू.पी.
37)हीरा सिंह कौशल हिमाचल प्रदेश
38)डाॅ. शैलजा करोडे नवी मुंबई
39)भरत नायक "बाबूजी"
लोहरसिंह, रायगढ़
40)कवि शरद अजमेरा वकील भोपाल म प्र
41)चंद्रिका व्यास
42) मीरा भार्गव कटनी मध्यप्रदेश
43) पद्माक्षी शुक्ल पुणे
44)डाॅ0 उषा पाण्डेय, कोलकाता
45) कल्पना भदौरिया स्वप्निल
46)अश्मजा प्रियदर्शिनी पटना
47)नीलम पाण्डेय
गोरखपुर उत्तर प्रदेश
48)शुभा शुक्ला निशा
रायपुर छत्तीसगढ़
49)रविशंकर कोलते नागपुर
50) विनोद कश्यप चंडीगढ़
51) डॉ नेहा इल्लाहबादी
52) रजनी अग्रवाल जोधपुर
53)डॉ लीला दीवान जोधपुर
54)शोभा किरण जमशेदपुर
झारखंड
55) रागिनी मित्तल कटनी मध्यप्रदेश
56)अंजली तिवारी मिश्रा छ. ग.
57) डॉ संगीता पाल कच्छ गुजरात
58) कांता अग्रवाल
59) विजय बाली जोधपुर
60)वैष्णो खत्री वेदिका जबलपुर
61)डा.राम स्वरुप साहू' स्वरुप'
62) आशा जाकड़
63)ज्ञानेश कुमार मिश्रा
64)डॉ मीना कुमारी परिहार' बिहार
65)अनिता शरद झा
66)समुन्दर सिंह, हसपुरा,औरंगाबाद
67) डा. महताब आज़ाद
उत्तर प्रदेश
68)मधु वैष्णव मान्या जोधपुर
69) सावित्री तिवारी दमोह
70) संजय कुमार मालवी आदर्श
71)प्रतिभा द्विवेदी मुस्कान मध्यप्रदेश
72)डॉ लीला दीवान जोधपुर
73)बरनवाल मनोज अंजान
धनबाद, झारखंड
74) रजनी अग्रवाल जोधपुर
75)अर्चना पाठक अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़
76) ज्योति भाष्कर "ज्योतिर्गमय सहरसा
77)सुरेन्द्र हरडे कवि
78) मनीषा व्यास मंच संचालिका
79)डॉ ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी शैलेश वाराणसी
80) गणेश निकम महाराष्ट्र
81) ममता तिवारी
82)गरिमा लखनऊ
83) जनार्दन शर्मा आशूकवि
84) मदन मोहन शर्मा 'सजल' राजस्थान
85)स्मिता धिरासरिया . बरपेटा रोड
86)वन्दना श्रीवास्तव,
खारघर, नवी मुंबई
87)प्रिया उदयन, केरला
88)सुरेंद्र कुमार जोशी मध्यप्रदेश
89)मीना गोपाल त्रिपाठी
कोतमा, (मध्यप्रदेश)
90)सम्पूर्णा नन्द द्विवेदी लखनऊ
91) "अरविंद श्रीवास्तव"
92) "प्रतिभा कुमारी पराशर"
93) "डॉ अलका पांडेय मुंबई"
94) "चंदेल साहिब" बिलासपुर हि. प्र.

मंच की खासियत यह है कि यहाँ कोई भी बड़ा या छोटा नहीं सब एक बराबर है, सब एक दूसरे को सहयोग करते प्रेरित करते मार्गदर्शन करते एवं सब ने एक दूसरे को सुना व सराहा, निर्णायकों ने स्पष्ट  टिप्पणी दी सबको बहुत कुछ सीखने को भी मिला।

इस मंच का दावा है कि अभी तक 50 वें कवि सम्मेलन तक 4500 से ज्यादा कवियों ने कविता पाठ कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। पूरे भारत औऱ विदेश में रह रहे कविताप्रेमी भाई बहनों को एक पटल पर लाकर खड़ा किया। 

धैर्य की परीक्षा कर रही लॉक डाउन की इस लम्बी अवधि में अग्निशिखा मंच द्वारा लगातार आभासी कवि सम्मेलनों का अर्धशतक बना देना काबिले-तारीफ़ है।
.......

रपट की लेखिका - डॉ अलका पाण्डेय
लेखिका का ईमेल आईडी - alkapandey74@gmail.com
प्रतिक्रिया हेतु इस ब्लॉग का ईमेल आईडी - editorbejodindia@gmail.com

Tuesday, 7 July 2020

रणीराम गढ़वाली के उपन्यास "सिसकते पहाड़" की कथावस्तु और शिल्प / जितेंद्र कुमार

पुस्तक-चर्चा 
चर्चित कथाकार  रणीराम गढ़वाली का उपन्यास "सिसकते पहाड़" पढ़ते हुए

( FB+ Bejod  -हर 12 घंटे पर देखिए / ब्लॉग में शामिल हों- यहाँ क्लिक कीजिए  / यहाँ कमेंट कीजिए



समकालीन हिंदी कथा-संसार में रणीराम गढ़वाली एक सुपरिचित नाम है।हिमालय की उपत्यका में बसे गाँवों में, हर बरसात में बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, नदियों का कटाव, लोकजीवन को झेलना पड़ता है।"सिसकते पहाड़" रणीराम गढ़वाली की औपन्यासिक कृति है जिसमें वे पहाड़ों के दुख को शिद्दत से चित्रित करते हैं और मानवीय संवेदना को झकझोरते हैं। ग्राम-पटेला, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में जन्मे रणीराम गढ़वाली पहाड़ी जीवन के इस अटूट दुख को "सिसकते पहाड़" उपन्यास का विषय बनाते हैं।उपन्यास के लिए वे घटना, चरित्र, स्थिति, वातावरण का सार्थक संयोजन करते हैं। पहाड़ी लोकजीवन के कार्य-व्यापारों को चुनते हैं; उन्हें एक कथा सूत्र में पिरोते हैं।लोकजीवन के उन चरित्रों की पहचान करते हैं जो हर बरसात के बाद उठ खड़े होते हैं।ये चरित्र कुदरती तबाही के बाद लोकजीवन को अपने ढँग से पटरी पर लाने की कोशिश करते हैं।इन चरित्रों में स्वयं कुदरत एक चरित्र की तरह उभरती है; गाँव भी एक चरित्र के रूप में दिखता है और नौकरशाही भी।पहाड़ी लोकजीवन के वातावरण पर लेखक की पकड़ उतनी ही मजबूत है जितनी अच्छी पकड़ "मैला आँचल" के कथाकार फणीश्वरनाथ रेणु को पूर्णियाँ अंचल के लोकजीवन पर थी। लेखक का तादात्म्य संबंध पौड़ी गढ़वाल के लोकजीवन के साथ काफी सांद्र और मधुर है। इसलिए वे डंडेले (बैठक) ,बुकट्या(बकरा), गाड-गदेरियाँ, गुसैणी, भुला, बो (भौजी) ,फाट (किनारा), चुड़पट की रूड़ ( भयंकर  गर्मी), अनेदर (अति), तुमड़ी(कद्दू), गधेरे, झैड़ (बारिश), फींडू (अपशकुन सियार),ढैपुर (कमरे के ऊपर सामान रखने के लिए बनाई गई जगह), भ्वींचोल(भूकंप), थाथपड़ी (बाज), आदि लोकजीवन के अनेक आँचलिक शब्दों का व्यवहार सहज ढंग से उपन्यास में करते हैं। पाठकों की सुविधा के लिए कोष्ठक में उनके हिंदी शब्दार्थ उपलब्ध हैं।

यह उपन्यास केदारनाथ मंदिर के पहाड़ों के ऊपर बादल फटने के बाद आयी भयंकर बाढ़ और उससे मची भयानक तबाही के परिप्रेक्ष्य में लिखा गया है।उपन्यास की कथाभूमि के ग्रामीण केदारनाथ हादसे की खबर टीवी के पर्दे पर देखते हैं। उस हादसे में कथाभूमि के दो सहोदर भाई भी शिकार बन जाते हैं। छौली (माँ), और खीमा (पिता) का वंश ही उजड़ जाता है क्योंकि उनके वही दो बेटे थे जो हादसे में मारे जाते हैं। केदारनाथ की घटना ग्रामीणों की स्मृति को झंकृत कर देती है।उनके अपने घाव हरे हो जाते हैं।वे याद करते हैं कि पाँच साल पूर्व ऐसे ही हादसे से उनका गाँव गुजर चुका है जिसमें आधा गाँव टूट कर नदी में समा गया था।जिसमें गाँव के सम्पन्न किसान परमा की पत्नी झंपुली, बेटा पिरमा, पिरमा की पत्नी और एक साल का नाती, घर सबकुछ तबाह हो गया था। परमा अगले ही दिन नाती का जन्मदिन मनानेवाले थे। हादसे के बाद परमा की आवाज जाती रही थी।केदारनाथ हादसे की खबर एक ग्रामीण मित्र साधो के घर में देखते हुए करमा के मस्तिष्क पर गहरा झटका लगता है और पाँच साल बाद उनकी आवाज लौट आती है।इसी घटना को उपन्याकार उपन्यास का प्रस्थान बिंदु बनाते हैं। एक नाटकीय उद्घाटन।

केदारनाथ हादसे की खबर जब टीवी के पर्दे पर चल रही है उस वक्त कथाभूमि में भी तीन चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है और ग्रामीण भयभीत हैं फिर किसी अनहोनी की संभावना से।उपन्यास का गाँव कथानक में स्वयं एक चरित्र के रूप में उभरता है। इसकी लोकसंस्कृति में बाढ़ से आयी तबाही के गीत हैं।ग्रामीणों की चेतना में गोबरधन दास का मार्मिक गीत गूँजता रहता है जिसे नजीमाबाद रेडियो स्टेशन भी बीच बीच में सुनवाता है। उपन्यास का एक उल्लेखनीय किरदार गजू कोली उस लोकगीत को गुनगुनाता है। वह शोकगीत पुरे गाँव का शोकगीत है।

रणीराम गढ़वाली उन सामाजिक-आर्थिक-भौगोलिक स्थितियों का कलात्मक चित्रण करते हैं जिसका सामना प्रतिदिन पहाड़ी गाँव के ग्रामीणों को करना पड़ता है। बाढ़-बरसात में उनका जीवन खतरनाक मोड में होता ही है, उसके बाद भी साँप, बिच्छू और जंगली जानवरों के आक्रमण का भय बना रहता है।वहाँ जीवन निरापद नहीं है।इस संकटापन्न जीवन को लेखक प्रतीकात्मक रूप से एक घटना द्वारा संकेतित करते हैं। एक दिन मुख्य किरदार गजू कोली के घर में शाम को लालटेन की क्षीण रोशनी में एक बड़ा काला बिच्छू रेंगते हुए दिखता है। अगर किसी को डंक मार दे तो उस रात में बचने का कोई उपाय नहीं, साधन नहीं। गजू की बेटी रूक्मा साक्षात मृत्यु के दर्शन कर चीख पड़ती है। गजू अपनी लाठी से बिच्छू को दबाकर मार देता है और टॉर्च की रोशनी में उसे घर के बाहर फेंकने जाता है।घर में घूस आए दुश्मन को गृह स्वामी मार डालता है, लेकिन घर के बाहर भी रात के अँधेरे में कोई दुश्मन घात लगाए हो सकता है। लेखक पहाड़ी जीवन की इस स्थितियों को दर्शाने के लिए सटीक कार्य व्यापारों को कथा सूत्र में सही जगह पिरोते हैं। गजू मृत बिच्छू को बाहर फेंकने के लिए जब जाता है तो बड़ा चौकन्ना है। वह टॉर्च की रोशनी को चारों ओर फेंकता है तो उसे आँगन के किनारे बिच्छू से भी भयानक दुश्मन बाघ दिखता है। पूरा परिवार शोर मचाता है। व्यष्टि गजू कोली समष्टि गजू तेली में बदल जाता है। वह अपने परिवार के साथ गाँव वालों को भी बचाना चाहता है बाघ के संभावित हमले से। वह चिल्ला चिल्ला कर गाँव वालों को बाघ के आने की सूचना देता है। तो पहाड़ों-जंगलों के संकटापन्न ग्रामीण जीवन की ओर लेखक संकेत करते हैं।

दूसरी स्थिति है कि इन दूर दराज के गाँवों-पहाड़ों में अभीतक सड़कें नहीं बनी हैं। आने-जाने का कोई साधन नहीं है। उनके साथ बरसात की अँधेरी रातों में बरसात क्या क़हर बरपाती है यह कोई नहीं जानता। न वहाँ प्रशासन पहुँच पाता है और न पत्रकार पहुँच पाते हैं। उनका रोना धोना कोई नहीं सुनता।वे खुद ही रोते हैं और अपना रोना खुद ही सुनते हैं (पृष्ठ 171)। इन विषम परिस्थितियों में बरसात बीतते ही पहाड़ी गाँवों की जिंदगी जैसे-तैसे पुनः पटरी पर लौटती है।उसे लौटना पड़ता है।पटरी पर लौटते ही जिंदगी वर्णीय-वर्गीय, अमीर-गरीब, मान-अपमान, शोषण-दोहन, जुआ-शराब, बलात्कार आदि की बहुमुखी लड़ाईयों में फँस जाती है।मनुष्य के हजार हजार दुश्मन हैं, लेकिन उनमें मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन मनुष्य ही दिखता है।कुत्ते आपस में एक दूसरे को देखकर गुर्राते हैं; मनुष्य दूसरे मनुष्य को देखकर कुत्तों से अधिक गुर्राता है। सामाजिक, आर्थिक, भौतिक खाईयाँ उसे आपस में लड़ने के लिए उर्वर जमीन उपलब्ध कराती हैं।कथाकार रणीराम गढ़वाली"सिसकते पहाड़" में उन तमाम अंतर्विरोधों की शिनाख्त करने की कोशिश करते हैं जिनके चलते पहाड़ी गाँवों की आपसी आत्मीयता, सहयोग की भावना और शांति तिरोहित हो चुकी है और शहर की संस्कृति हावी होती जा रही है।

भले सन् 1950 में भारतीय जनता ने समानता, भाईचारा और बंधुत्व के आधार पर धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य को स्वीकार किया, लेकिन वर्णगत, जातिगत और वर्गगत असमनताओं को दूर करने का सार्थक प्रयास नहीं किया।पहाड़ी जीवन में मैदानी इलाकों की अपेक्षा गरीबी अधिक है, लेकिन वहाँ भी, वर्णगत, जातिगत, वर्गगत खाईयाँ हैं जो बदली परिस्थितियों में और मुखर हुई हैं।लेखक ने इन खाईयों का चित्रण वस्तुगत ढंग से किया है जिसके चलते इस उपन्यास का कथानक उल्लेखनीय और प्रासंगिक है।लेखक इन अंतर्विरोधों से परिचालित कथाभूमि के मुख्य कार्य-व्यापारों के संश्लेषण से उपन्यास की द्वंद्वात्मक कथावस्तु तैयार करते हैं।गाँव में घनानंद, पिरथी, बौन्या, शेरसिंह जैसे ऊच्च जाति के वर्चस्ववादी मानसिकता के लोग हैं जो गजू कोली और पानू जैसे निम्नवर्ग और वर्ण के ग्रामीणों को सामाजिक आर्थिक रूप से उत्पीड़ित करते हैं और उन्हें तरह तरह से अपमानित करते हैं।लेकिन इस मुद्दे पर सवर्ण समूह का एक ग्रुप अवर्णों के साथ है और उनके साथ छुआछूत का भेदभाव रखने से इंकार करता है।सवर्णों में करमा, पिरमा, साधो, अपशकुनी, गंथी आदि की संवेदना गजू कोली और पानू के साथ है।लेखक उस भौतिक खाई का चित्रण करते हैं जो गाँव में है।गाँव में सबसे बड़ा मकान घना का है जिसमें वह पटवारी के संरक्षण में शराब और जुआ का अड्डा चलाता है।वह शराब बनाता भी है, लेकिन पटवारी कभी उसके घर छापामारी नहीं करता।गाँव के शराबी जुआड़ी उसके चाटुकार हैं।दूसरे ग्रामीण समझ रहे हैं कि घना अपने स्वार्थ में गाँव की नई पीढ़ी को बिगाड़ रहा है।जब प्रशासन की मिली भगत से सब हो रहा है तब ग्रामीण क्या करें?

उपन्यास की कथा में नाटकीय गतिशीलता तब आती है जब गाँव का दबंग शराब माफिया घनानंद एक दिन गजू कोली को करमा के डंडेले(बैठक)से निकलते देखता है।मनुवादी मानसिकता का घना गाँव में हंगामा खड़ा करता है कि एक कोली(दलित)एक उच्च जाति के डंडेले में जाने और बैठने की हिम्मत कैसे कर लिया?यह तो गाँँव की परंपरा को तोड़ना हुआ। वह गाँव में पंचायत बुलाकर गजू कोली को दंडित करने की योजना बनाता है।गाँव में विमर्श छीड़ जाता है। दरअसल पर्दे के पीछे घना की मंशा दलित गजू कोली को तीन खेतों से वंचित करना है जिसे करमा के दादा ख्यातू ने गजू की माँ परुली को परमा के जन्म के उपलक्ष्य में बक्शीश किया था।लेखक यहाँ करमा और गजू कोली के मधुर संबंधों के कार्य-कारणों की बड़ी सटीक खोज करते हैं।एक सकारात्मक विश्वसनीय कथा रचते हैं।यह कहीं से मनगढ़ंत नहीं लगता।इसकी कथा युक्ति भी श्लाघनीय है। कथा के शिल्प में गजू कोली को फ्लैश बैक में ले जाकर करमा की जन्म कथा बताते हैं। गजू कोली याद करता है कि उसके पिता रेवा ने बताया था कि उसकी माँ परुल बहुत अच्छी दाई थी।सुरक्षित प्रसव कराने में वह प्रशिक्षित दाई से भी हुनरमंद थी।करमा की माँ को प्रसव पीड़ा थी।वे दर्द से छटपटा रही थी और बारिश हो रही थी।पहले तो ख्यातू ने दूसरी दाई को बुलाया था, लेकिन वो असफल रही।तब अछूत परुल को बुलाना पड़ा।करमा की माँ का जीवन संकट में था।सवर्ण ख्यातू को पतोहू और और जन्मनेवाले शिशु को बचाना था। उन्होंने परुल को घर में घूसने की इजाजत दे दी।जच्चा बच्चा बच गये।करमा का जन्म हुआ।उसके दादा ने परुल को बिना माँगे गाँव के ऊपर के तीन खेत दे दिये।परुल स्वयं गर्भवती थी। करमा के जन्म के कुछ दिनों बाद परुल ने गजू को जन्म दिया। इस तरह करमा और गजू समवयस्क हैं।परमा मानता है कि गजू की माँ ने ही उसकी माँ को बचाया और उसको इस धरती पर जीवित रहने का अवसर दिया।दोनों के मैत्री संबंधों के बीच कार्य-कारण का मजबूत आधार है।पहले भी गाँव की वर्णवादी मनुवादी मानसिकता ने ख्यातू की उदारता की आलोचना की थी।

करमा का बेटा पिरमा है। विवाह के बारह वर्ष पश्चात् पिरमा की पत्नी बेटे को जन्म देती है करमा के घर में बहुत खुशी है।एक साल बाद करमा नाती का जन्मदिवस धूमधाम से मनाना चाहता है।जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर गजू कोली करमा के घर बधाई देने जाता है।करमा उसे डंडेले में बैठाकर साधो के साथ चाय पिलाता है।डंडेले से बाहर निकलते समय घना और पिरथू गजू को देख लेते हैं।बस सामाजिक झमेला खड़ा करते हैं कि एक कोली एक उच्च जाति के डंडेले में कैसे बैठ सकता है?दरअसल यह पुराने मूल्यों और नये मूल्यों के बीच संघर्ष है।गाँव में एक विमर्श छिड़ जाता है।लेखक गाँव के इस विमर्श का चित्रण बेजोड़ करते हैं।

घना पुराने मूल्यों का प्रतीक है।करमा से भी उसकी प्रतिद्वंदिता है।वह उसे भी अपमानित करना चाहता है।लेकिन करमा के खिलाफ पंचायत बुलाने की उसकी हिम्मत नहीं पड़ती क्योंकि करमा से उसने पचास हजार रुपये का कर्ज लिया है।दूसरी ओर उसकी नजर गजू के तीन खेतों पर है।एक तथ्य और है कि गजू का बेटा पढ़ लिखकर पटवारी नियुक्त हो गया है।हालांकि उपन्याकार ने गजू के पटवारी बेटे का उपन्यास में समुचित चरित्र खड़ा नहीं किया है, लेकिन पाठकीय चेतना इस अधूरेपन को अपनी कल्पनाशीलता से भर सकता है।

घना उस दिन का इंतजार करता है जब करमा और उसका बेटा पिरमा किसी कार्यवश गाँव से बाहर जाते हैं।वह छल करके गजू के खिलाफ पंचायत बुला लेता है।अगर पंचायत में करमा होता तो घना पंच नहीं बन पाता क्योंकि परंपरा के अनुसार पंचायत बुलानेवाला स्वयं पंच बनने का अधिकारी नहीं होता।वह अपने दो चाटुकारों पिरथू और पियक्कड़ शेरू को अपने साथ पंच बना लेता है।लेखक आज के गाँवों की तथाकथित पंचायतों की धांधली,अन्याय और मनमानी को सफलतापूर्वक बेनकाब करते हैं।

गजू कोली मेहनत, भाईचारा, सामाजिक सरोकार, ईमानदारी, दाम्पत्य प्रेम और आधुनिक चेतना का प्रतीक है।घना द्वारा आहूत पंचायत में वह शामिल होता है, लेकिन घना को सार्वजनिक रूप से पंच के रूप में मान्यता देने से इंकार कर देता है।क्योंकि यह पंचायत करमा की उपस्थिति में बुलाई जानी चाहिए थी।वह करमा के कहने से उसके डंडेले में गया था।घना आरोप लगाता है कि गजू निम्नवर्ण का होकर उच्चवर्ण के करमा के डंडेले में जाने का अधिकार नहीं रखता।गजू कोली घना के प्रश्नों का सटीक उत्तर देते हुए आधुनिक चेतना का परिचय देता है,"मुझे तुम्हारी बराबरी करने का कोई शौक नहीं है।मैं अपनी जाति से बहुत प्यार करता हूँ।....रही बात अधिकार की तो वह मैं आपसे ज्यादा जानता हूँ ....।यह पंचायत आपको करमा दा के रहते बिठानी चाहिए थी"।गजू आगे चुनौती देता है,"आप मुझे कहीं से खरीद कर नहीं लाए हैं।गुलामी का जमाना चला गया।अँग्रेज चले गये हैं तो उनके साथ उनके नियम उनके कानून उनकी सत्ता सब चली गई है(पृष्ठ 55)"।

पंचायत में सजा सुनाए जाने पर गजू जरा भी विचलित नहीं होता; वह घोषणा करता है,"मैं गजू कोली भरी पंचायत में अपने कुल देवता नरसिंह देवता की कसम खाकर कहता हूँ कि मैं आज की पंचायत को नकारता हूँ।इसका फैसला नहीं मानता और न ही इस पंचायत के पंचों को मानता हूँ"। इस तरह गजू कोली के रूप में लेखक एक अविस्मरणीय चरित्र का सृजन करते हैं।

पंचायत के फैसले के खिलाफ गजू करमा दा और साधो वगैरह की सहमति से महापंचायत बुलाने का विधिवत आवेदन देता है।लेकिन उसके भीतर एक डर भी है कि पता नहीं महापंचायत का फैसला कैसा हो!

लेखक रणीराम गढ़वाली गजू का चरित्र सृजित करने में पर्याप्त सावधानी बरतते हैं।गजू के चरित्र में लचीलापन और व्यवहारकुशलता भी है।पंचायत की मीटिंग में वह जैसी निर्भीकता और आधुनिक चेतना का परिचय देता है, वैसी निर्भीकता वह पटवारी केसरीलाल के समक्ष नहीं दिखा पाता।पटवारी केसरीलाल भ्रष्ट नौकरशाही का चेहरा है।पटवारी मैदानी इलाकों में राजस्व कर्मचारी होता है।वह जमीन का खाता खेसरा खतियान रखता है, मालगुजारी वसूल करता है, लेकिन उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पटवारी को कोल्हू मशीन की छानबीन से लेकर बलात्कार का केस दर्ज करने, अपराधी को गिरफ्तार करने तक का हक है।गजू तेली कोल्हू मशीन में सरसों का तेल पेरता है।एक दिन पटवारी उसके घर आता है और बेवजह गजू को सरसों तेल में मिलावट का आरोप लगाता है।वह बेशर्मी के साथ गजू से माँग करता है,"कभी-कभी दो चार सेर सरसों तेल हमारी चौकी पर पहुँचा दिया करो गजू"।गजू थोड़ा चौंकता है तो नौकरशाही का भ्रष्ट चेहरा कहता है,"हम यहाँ के पटवारी हैं रे गजू।हमारा मान सम्मान करना आपका फर्ज है"।तभी गजू की बेटी घर से दुमुँहा त्रिशूल लेकर निकलती है।गरीब गजू के घर में जंगली जानवरों से बचाव के लिए वही एकमात्र हथियार है।पटवारी दुमुँहा त्रिशूल गजू से माँग लेता है।गजू की पत्नी पटवारी के व्यवहार से परिचित है, वह जल में रहकर मगर से झंझट नहीं लेना चाहती।गजू वहाँ लचीला और व्यवहारकुशल दिखता है।

पटवारी केसरीलाल का चरित्र आजादी के बाद के नौकरशाही के भ्रष्ट चरित्र का आईना है।सिसकते पहाड़ की कथा का इकहरापन टूटतापहाड़ी अंचल के गाँव सिर्फ बाढ़ और कटाव से त्रस्त नहीं हैं, बल्कि वे भ्रष्ट नौकरशाही और मनुवादी वर्णवादी मानसिकता से भी गाँव त्रस्त हैं।

पटवारी का चरित्र भी उल्लेखनीय है।लेखक उसी के चपरासी गंथी द्वारा उसका चरित्र चित्रण कराते हैं।"पता नहीं जिंदगी में कैसे पटोरी से पाला पड़ा है।साला कोबरा है कोबरा!...जब से यहाँ आया है लोगों का जीना हराम कर रखा है।इसका बस चले तो यह खेतों में गुड़ाई निराई करनेवाली औरतों और घसियारिनों को मुँगरी(भुट्टा)की तरह नंगा कर दे"।पानू को घना के साथ मिलकर पटवारी ने जेल भेजवा दिया और दोनों ने उसकी सुंदर पत्नी का लगातार यौन शोषण किया।इस तरह लेखक दिखाते हैं कि पहाड़ों में भी गरीब मजलूम स्त्रियों का यौन शोषण सत्ता के संरक्षण में गाँव के दबंग और अमीर करते हैं।

पहाड़ी गाँवों के यथार्थ चित्रण के लिए लेखक किरदारों को अतीत दीप्ति में भेजते हैं। मुख्य किरदार गजू बार बार स्मृतियों में जाकर पूरे गाँव की आर्थिकी पर प्रकाश डालता है।पहले के जमाने में इन पहाड़ों में आज की तरह सड़कें नहीं थीं।आने जाने के लिए पतली पतली पगडंडियाँ होती थीं।....लोग साथ मिलकर सामान लेने के लिए सौ दो सौ किलोमीटर दूर तक पहाड़ के उबड़ खाबड़ रास्तों पर.... जंगलों में रातें बिताते हुए, अपनी जरूरत का सामन लेने के लिए रामनगर जाते थे।तब गाँवों में भोटिया लोग अपनी भेड़ों पर सामान लाते थे।

महापंचायत वाली घटना से उपन्यास के कई चरित्रों--करमा, गजू, दिकुली, घना, गंथी, भीमा, अशगुनी, मनबर सिंह, बसन्तू, बैसखू, कलमू, शेरू, हरकू, बीरू, साधो, खिमुली, बिंदुली आदि पर पर्याप्त प्रकाश पड़ता है।महापंचायत ने गाँव में अद्भुत बहस छेड़ दिया। पुराने मूल्यों और नये मूल्यों के बीच टकराहट तो होती है, भ्रष्टाचार और दबंगई के खिलाफ भी जनता जागरूक होती है।महापंचायत के पंचों में ईमानदारी, न्याय बोध और नैतिक बोध का प्रस्फुटन होता है और घना जैसी मनुवादी अन्यायवादी शक्तियाँ पराजित होती हैं। गजू कोली की जीत होती है और घना, पिरथू, शेरू को अपने गाँव के अलावा कहीं भी, किसी गाँव में पंच बननेका अधिकार छीन लिया जाता है।इस तरह जनमत और बहुमत के साथ नये मूल्यों की जीत होती है।"सिसकते पहाड़"की कथा वस्तु की यही सार्थकता है।
.......

इस आलेख के लेखक - जितेन्द्र कुमार
आलेख के लेखक का ईमेल आईडी - jitendrakumarara46@gmail.com
संदर्भ :सिसकते पहाड़(उपन्यास)
उपन्यास के लेखक:रणीराम गढ़वाली
प्रतिक्रिया हेतु इस ब्लॉग का ईमेल आईडी - editorbejodindia@gmail.com





आलेख के लेखक - जितेंद्र कुमार