Monday 22 July 2019

महाराष्ट्र, राजस्थान, म.प्र., उ.प्र.,झारखण्ड, बिहार आदि के कुछ साहित्यकार सम्मानित होंगे, हिंदी भाषा साहित्य परिषद, खगड़िया द्वारा -21.7.2019 को खगड़िया में बैठक सम्पन्न

जानकी वल्लभशास्त्री स्मृति पर्व- 24-25 अगस्त 2019 की तैयारी 
 चयन समिति की बैठक में देश भर से आई हुई प्रविष्टियों पर सम्यक विचार-विमर्श

  (हर 12 घंटों पर एक बार जरूर देख लें- FB+ Watch Bejod India)



हिन्दी भाषा साहित्य परिषद् खगड़िया की कार्यकारिणी समिति, स्वागत समिति एवम् संरक्षक सदस्यों की संयुक्त बैठक गायत्री शक्ति पीठ, खगड़िया में 21.7.2019 को आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता रामदेव पंडित राजा ने की। जानकी वल्लभशास्त्री स्मृति पर्व- 24-25 अगस्त 2019 की तैयारी के लिए आयोजित इस बैठक में अवधेश्वर प्रसाद सिंह, सूर्यकुमार पासवान, रामदेव प्रसाद शर्मा, डॉ0 विभा माधवी, अवधेश कुमार आशुतोष, प्रशान्त कुमार बच्चन, शिव कुमार सुमन, सुनील कुमार मिश्र, ब्रह्मा नन्द ओझा, कैलाश झा किंकर, चन्द्रिका प्रसाद सिंह विभाकर, अशोक कुमार चौधरी, डॉ0 कविता परवाना, चम्पा राय, अणिमा रानी आदि उपस्थित थे। 

पिछली बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय से अवगत कराते हुए महासचिव कैलाश झा किंकर ने कहा कि चयन समिति की बैठक में देश भर से आई हुई प्रविष्टियों पर सम्यक विचार-विमर्श हुआ और स्वर्ण-पत्र/रजत पत्र सम्मान के लिए निम्नांकित साहित्यकारों की कृतियों का चयन किया गया -

1. अशोक मिजाज़ की चुनिंदा ग़ज़लें- अशोक मिजाज़ (सागर, म.प्र.)- रामवली परवाना स्वर्ण स्मृति सम्मान
2. दिन कटे हैं धूप चुनते- अवनीश त्रिपाठी (सुलतानपुर, उ. प्र.)- हरिवंश राय बच्चन रजत स्मृति सम्मान 
3. चुप्पियों के बीच- डॉ भावना (मुजफ्फरपुर, बिहार)- दुष्यंत कुमार रजत स्मृति सम्मान 
4. जीवन की हर बात- डॉ हरि फ़ैज़ाबादी (लखनऊ, उ.प्र.)- कवि रहीम रजत स्मृति सम्मान 
5. महात्मा गांधी का शैक्षणिक चिंतन- डॉ अर्चना पाठ्या (वर्धा, महाराष्ट्र)- लषण शर्मा रजत स्मृति सम्मान 
6. और कब तक- ज्ञानेन्द्र मोहन 'ज्ञान' (शाहजहांपुर, उ. प्र.)- रमन रजत स्मृति सम्मान 
7. रेगमाही- ज्योत्सना सक्सेना (जयपुर, राजस्थान)- फणीश्वर नाथ रेणु रजत स्मृति सम्मान 
8. जाने अनजाने न देख- बाबा बैद्यनाथ झा (पूर्णिया, बिहार)- कृष्णदेव चौधरी रजत स्मृति सम्मान 
9. अन्तर्मन की गूँज- माधवी चौधरी (भागलपुर, बिहार)- महादेवी वर्मा रजत स्मृति सम्मान 
10. हुआ कठिन अब सच-सच लिखना- हरिनारायण सिंह 'हरि' (समस्तीपुर, बिहार)- रामधारी सिंह दिनकर रजत स्मृति सम्मान 

11. हास्य व्यंग्य की भेलपुरी- विनोद कुमार विक्की (महेशखूंट, बिहार)- नागार्जुन रजत स्मृति सम्मान 
12. समय की पुकार हूँ मैं- रथेन्द्र विष्णु 'नन्हें' (भागलपुर, बिहार)- आरसी प्रसाद सिंह रजत स्मृति सम्मान 
13. दुनिया का खेल निराला है- सूर्य कुमार पासवान (मुंगेर, बिहार)- कमलाकांत प्रसाद सिंह कमल रजत स्मृति सम्मान 
14. बूंद-बूंद में सागर- नीरज कुमार सिन्हा (गोड्डा, झारखंड)- रामविलास रजत स्मृति सम्मान 
15. ठिठके यादों का मौसम- अनिल कुमार झा (देवघर, झारखंड)- जितेन्द्र कुमार रजत स्मृति सम्मान 
16. एम्बीशन- कविता परवाना (खगड़िया, बिहार)- उपेन्द्र कुमार रजत स्मृति सम्मान 
17. हारिल की लकड़ी- दीनानाथ सुमित्र (बेगूसराय, बिहार)- सूर्यकांत त्रिपाठी निराला रजत स्मृति सम्मान 
18. घूंघट- डॉ रेहाना बेगम (जोधपुर, राजस्थान)- विधान चंद्र राय रजत स्मृति सम्मान 
19. मन मंदिर कान्हा बसे- अवधेश कुमार आशुतोष (खगड़िया, बिहार)- विश्वानंद रजत स्मृति सम्मान 
20. शब्दों का गुलदस्ता लाया हूँ- अवधेश्वर प्रसाद सिंह (रोसड़ा, बिहार)- महताब अली रजत स्मृति सम्मान 

सर्वसम्मति से तय हुआ कि उद्घाटन सत्र के अध्यक्ष रामदेव पंडित राजा और मुख्य अतिथि डॉ0 संजय पंकज होंगे। कविसम्मेलन सत्र के अध्यक्ष प्रो0 चन्द्रिका प्रसाद सिंह विभाकर और मुख्य अतिथि ईश्वर करुण होंगे। कवयित्री सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ0 कविता परवाना और मुख्य अतिथि मंजुला उपाध्याय होंगी। लघुकथा सत्र के अध्यक्ष डॉ0 रामदेव प्रसाद शर्मा और मुख्य अतिथि कथाकार रंजन होंगे। अभिनय सत्र के अध्यक्ष सूर्यकुमार पासवान और मुख्य अतिथि अभिनेता अमिय कश्यप होंगे। सम्मान सत्र के अध्यक्ष अवधेश्वर प्रसाद सिंह और मुख्य अतिथि अनिरुद्ध सिन्हा होंगे। और, सांस्कृतिक सत्र के अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी और मुख्य अतिथि गणेशपाल होंगे।

अगली बैठक 3 अगस्त 2019 की संध्या 04.00 बजे चन्द्रावती राजा पुस्तकालय चन्द्रनगर, खगड़िया में होगी ।
.....

आलेख - कैलाश झा किंकर, हिंदी भाषा साहित्य परिषद, खगड़िया 
छायाचित्र - हि.भा.सा.प., खगड़िया
प्रतिक्रिया हेतु ईमेल आईडी - editorbejodindia@yahoo.com







6 comments:

  1. जय साहित्य����जय संस्कृति����

    ReplyDelete
  2. सम्मानित होनेवाले सभी साहित्यकारों को बहुत बहुत बधाई और आयोजन की सफलता की शुभकामनाएं

    ReplyDelete
    Replies
    1. हमारी ओर से भी शुभकामनाएं!

      Delete
  3. बहुत अच्छी सूचना

    ReplyDelete

Now, anyone can comment here having google account. // Please enter your profile name on blogger.com so that your name can be shown automatically with your comment. Otherwise you should write email ID also with your comment for identification.