Wednesday 14 August 2019

चंडीगढ़ (पंजाब) में राष्ट्रीय कवि संगम ईकाई द्वारा 11.8.2019 को आयोजित काव्य-संध्या सम्पन्न

देशप्रेम, पर्यावरण, बेटी, समाजसेवा के रंग / सावन ऋतु के संग

(हर 12 घंटों पर एक बार जरूर देख लें - FB+ Watch Bejod India)




चंडीगढ़ एक उद्यमशील नगर है जिसका भारत के विशिष्ट नगरों में एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह देश के दो प्रांतों - पंजाब और हरियाणा की राजधानी होने के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। साहित्यकार हरेन्द्र सिन्हा ने हाल ही में वहाँ एक साहित्यिक कार्यक्रम में भाग लिया जिसकी रपट नीचे दी जा रही है


दिनांक 11.8.2019  का दिन काफी सुखद और मनमोहक रहा। राष्ट्रीय कवि संगम ,चंडीगढ़ द्वारा  उदय भानु हंस के नाम काव्य संध्या का आयोजन किया गया। 

मुख्य अतिथि समाजसेवी सोनी गोयल एवं विशिष्ट अतिथि  शशी भानु हंस थे। गोष्ठी की अध्यक्षता पटियाला से पधारे कवि, साहित्यकार दिनेश देवघरिया  ने किया। इस अवसर पर रमेश मित्तल  सुरेश सिंगला भी उपस्थित थे। 

राष्ट्रीय कवि संगम ,चंडीगढ की अध्यक्षा संतोष गर्ग ने सभी अतिथियों का स्नेहपूर्ण स्वागत किया। गोष्ठी की शुरूआत सरस्वती वंदना से दर्शन पहवा जी ने किया। मंच संचालन अनिल शर्मा चिंतित ने किया। 

गोष्ठी में अरूण बेताब,  रजनी बजाज, मुरारी लाल अरोड़ा,  राशि श्रीवास्तव,  मनोरम श्रीवास्तव,  किरण बेदी,  संगीता पुखराज,  सोमेश , ए पी मौर्या , आनन्द बिहारी तिवारी, और हरेन्द्र सिन्हा  दिनेश देवघरिया के दोनों कवि बेटे आर्यन तथा और भी कविगण- कवयित्रियों ने हिस्सा लिया। बहुत हीं मनमोहक और सार्थक गोष्ठी हुई। 

इस अवसर पर विविध रंगों की रचनाएँ सुनने को मिलीं।  अलग अलग विषय जैसे -देशप्रेम, समाज सेवा, बेटी, पर्यावरण, सावन, तीज, पति पत्नी विमर्श, तथा और भी विषयों पर सभी ने अपनी अपनी कविताएं, गीत, शेर, गजल सुनाकर महफिल को बाग बाग कर दिया।

धन्यवाद ज्ञापन के बाद एक मधुर स्मृति लिए सभी रचनाकार अपने घर लौटे।
......

आलेख - हरेन्द्र सिन्हा 
पता - चंडीगढ़ (पंजाब)
प्रतिक्रिया हेतु ईमेल - editorbejodindia@yahoo.com
नोट - कृपया पढ़ी गई कविताओं की पंक्तियाँ  ऊपर दिये गए ईमेल पर भेजें ताकि जोड़ी जा सकें.













No comments:

Post a Comment

Now, anyone can comment here having google account. // Please enter your profile name on blogger.com so that your name can be shown automatically with your comment. Otherwise you should write email ID also with your comment for identification.