Wednesday 16 January 2019

सखी बहिनपा ग्रुप, नवी मुंबई के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी 6.1.2019 को पनवेल, नवी मुंबई में संपन्न

भरतनाट्यम, सामूहिक गीत और नृत्य नाटिका से माहौल हुआ गुलजार  



विगत 6 जनवरी,2019 को खांदा कॉलोनीपनवेल में नवी मुंबई मैथिल समाज द्वारा हर वर्ष की तरह विद्यापति समारोह मनाया गयाजिसमें सखी बहिनपा ग्रुप मुंबई ने भी भाग लिया। सखी बहिनपा ग्रुप आरती झा का ब्रेन चाइल्ड है,जो उन्होंने एक फेसबुक ग्रुप के रुप में मात्र 300 सदस्यों के साथ शुरू किया था। वह अब  लगभग 18000 सदस्यों के साथ विश्व के विभिन्न देशों में फैल चुका है। इस समूह का मुख्य उद्देश्य मैथिल महिलाओं के दुख सुख को साझा करने और उनकी छिपी हुई प्रतिभा को निखारना है। 

इसी क्रम में इस  ग्रुप ने नवी मुंबई में अपनी संस्कृति की झलक दिखलाई। महाकवि विद्यापति की अमर रचना जय जय भैरवी असुर भयाउनिपशुपति भामिनी माया, सामूहिक गीत गाकर महाकवि और भगवती के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस  गायिका मंडली  में - कंचन कंठसंध्या पाठकजया रानी,आशा पाठकनीलम लालसुषमा मिश्रामधुप्रकाशप्रियंका मिश्रासुलेखा झारौशनी रायदीक्षा झा आदि सखियां थीं। प्रियंका मिश्रा की सुपुत्री सुश्री शुचि मिश्रा ने भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया। रेखा चौधरी एवं सखियों ने परिछन गीत से सुनाया और नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इन सभी  कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

सखी-बहिनपा मिथिलानी समुह के लक्ष्य को दर्शाया कंचन कंठ ने उसके बैनर पर "जाति-पांति पुछैथ नहि कोईमैथिली बाजथि से मैथिल होई"। उन्होंने अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए मैथिल ललना के कोना नाम से हस्तकला और पुस्तक प्रदर्शनी लगाई। हस्तकला में कंचन कंठ की स्वनिर्मित सिंधी कढ़ाई वाली आकर्षक कुर्तियां और बेडशीट वगैरह थींतो बुकस्टॉल पर मैथिली के मूर्धन्य विद्वान एवं साहित्यकार महाकवि पंडित लाल दास की कृतियां थीं। 

डॉ नित्यानंद लाल दास की साहित्य अकादेमी पुरस्कृत प्रज्जवलित प्रज्ञा एवं अन्य पुस्तकें अग्नि के पांखितिरुक्कुरलभारत क संविधानराधाकृष्ण चौधरीनैका बनिजारा का अंग्रेजी अनुवाद के साथ साथ चंदना दत्त सखी की पुस्तक गंगा स्नान ने खूब धूम मचाई। आयोजक संस्था के अनुसार विद्यापति समारोह में पहली बार इस प्रदर्शनी से लोगों को हर्षमिश्रित आश्चर्य हुआ और उनकी प्रतिक्रिया काफ़ी उत्साहवर्धक थी।    
...
आलेख - कंचन अरविन्द
छायाचित्र - सखी बहिनपा 
प्रतिक्रिया हेतु ईमेल आईडी - editorbejodindia@yahoo.com
(नोट - बेजोड़ इंडिया पर अपने सांस्कृतिक समाचार और रचनाओं को वरीयता पाने हेतु इसे follow करें. इस वास्ते ब्लॉग को कम्पुटर अथवा मोबाइल के वेब वेर्जन /डेस्कटॉप वेर्सन पर खोलें फिर दायें कॉलम में दिए गए follow बटन पर क्लिक करें . पुनः एक नारंगी रंग के बॉक्स दिखने पर उसे क्लिक करें. हो गया.आपका चित्र पहले नंबर पर दिखेगा.). 







1 comment:

  1. We are urgently in need of Kidney donors with the sum of $500,000.00 USD,(3 crore) All donors are to reply via Email: healthc976@gmail.com
    Call or whatsapp +91 994 531 7569

    ReplyDelete

Now, anyone can comment here having google account. // Please enter your profile name on blogger.com so that your name can be shown automatically with your comment. Otherwise you should write email ID also with your comment for identification.